
मीडिया को किसानों की सच्चाई दिखानी चाहिए न कि झूठी अफवाह- राकेश टिकैत
- मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि कानून को लेकर 27 सितंबर को तीसरा भारत बंद हुआ जो सुबह 6 बजे से लेकर सांय 4 तक चला।
- इस दौरान भारतीय किसान संघ के नेता राकेश टिकैत ने मीडिया से की बातचीत में कहा कि भारत बंद धरना तभी सफल होगा जब मीडिया जनता को सच बताएगी ।
- सभी किसान अपने घरों को छोड़कर यहां बॉर्डरों पर बैठे हैं कितनी ठंड, गर्मी, या बरसात का मौसम हो फिर भी ये सरकार से बिल वापसी की उम्मीद में यहां टेन्टों में रह रहे हैं।
- सरकार नहीं मानेगी तो ये आंदोलन आगे भी जायेगा। पूरे भारत के किसान हमारे साथ हैं और ये आंदोलन एक दो राज्यों का नहीं हैं, पूरे भारत के किसानों के हित में हैं।
- किसानों को हौसला दिलाने के लिए दिल्ली की गाजीपुर बॉडर पर राकेश टिकैत के पास दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी धरना स्थल पर पहुंचे।
यह भी देखें :- त्रिपुरा सीएम के बिगड़े बोल, अधिकारियों से कहा- हमारे पास पॉवर, कोर्ट की अवमानना से न डरें




























































