खेत किसान का-फसल किसान की, लेकिन भाजपा सरकार खरबपति मित्रों के साथ कब्जा जमाने को आतुर- प्रियंका

  • कृषि कानून के विरोध में किसानों ने सोमवार को भारत बंद किया, कांग्रेस समेत विपक्ष के सभी दलों ने इस बंद का समर्थन किया है.
  • प्रियंका गांधी ने लिखा- खेत किसान का, मेहनत किसान की, फसल किसान की लेकिन भाजपा सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है.
  • कांग्रेस महासचिव ने आगे लिखा- पूरा हिन्दुस्तान किसानों के साथ है, मोदी सरकार को काले कानून वापस लेने होंगे.
  • राहुल गांधी ने लिखा- किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है इसलिए आज भारत बंद है.
  • किसान नेता राकेश टिकैत ने लोगों से शाम चार बजे तक घर से नहीं निकलने की अपील की है, कहा- जाम में फंस सकते हैं.
     यह भी पढ़ें - यूपी : भाजपा सांसद की पिटाई मामले में सीओ सस्पेंड, आरोपियों की तलाश जारी