CM ममता की विदेश यात्रा को गृह मंत्रालय ने नहीं दी मंजूरी, भड़के BJP सांसद बोले- किस कानून ने रोका?

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अक्टूबर महीने में रोम में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने वाली थी लेकिन गृह मंत्रालय ने जाने की अनुमति नहीं दी.
  • अनुमति नहीं मिलने पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- कौन सा कानून उन्हें जाने से रोकता है.
  • यात्रा रद्द होने के बाद ममता बनर्जी ने कहा- पीएम मोदी उनसे जलते हैं, उनका यह फैसला टीएमसी के प्रति ईर्ष्या के भाव जाहिर करता है.
  • टीएमसी के प्रवक्ता देबांग्शु भट्टाचार्य ने कहा- पहले चीन की यात्रा रोकी, अब रोम जाने की अनुमति नहीं दी जबकि हमने भारत के हितों को देखकर फैसला लिया था.
  • बता दें कि 6-7 अक्टूबर को रोम में मदर टेरेसा पर केंद्रीय एक सम्मेलन है जिसमें पोप फ्रांसिस से लेकर जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल तक शामिल होंगी.
     यह भी पढ़ें - यूपी में BJP का फोटो प्रेम! पत्नी की फोटो पोस्टर में न देखकर गुस्साया मंत्री का बेटा, BDO को पीटा