
कानपुर में गुण्डई! वृद्ध और नाबालिग को पीटा, घर से निकालकर जड़ दिया ताला
- यूपी के कानपुर में दबंगई का एक मामला सामने आया है जहां ललितदास नाम के व्यक्ति के साथ पहले मारपीट की जाती है फिर उसके घर पर ताला लगा दिया जाता है.
- मिली जानकारी के अनुसार ललित पिछले 60 साल से लेबर कालोनी, शांति नगर में रहते थे, 2 सितंबर को उनकी विधवा बहन और पुत्री गायब हो गई.
- ललित ने बताया कि बलराम यादव, स्मिथ और आशु थोपलेश ने बहन और बेटी को अगवा किया, और 5 सितंबर को छोड़ दिया.
- 22 सितंबर को वही बदमाश फिर आए और पूरे घर वालों को पीटा, नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की, छोटे बेटे को लाठी-डंडो से बुरी तरह पीटा और कालोनी में ताला लगा दिया.
- पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे तो पुुलिस का रवैया पक्षपातपूर्ण रहा, कार्रवाई करने के बजाय पुलिस थाने में ही बैठाए रही.
यह भी पढ़ें - यूपी में BJP का फोटो प्रेम! पत्नी की फोटो पोस्टर में न देखकर गुस्साया मंत्री का बेटा, BDO को पीटा




























































