Get Premium
UP चुनाव : भाजपा के साथ हुई निषाद पार्टी, धर्मेंद्र प्रधान बोले - योगी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव
- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां शुरु हो गई हैं, निषाद पार्टी ने शुक्रवार को भाजपा के साथ गठबंधन किया.
- शुक्रवार को यूपी चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, कहा- हम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे.
- तीन दिन के यूपी दौरे पर आए प्रधान ने कहा- न सिर्फ निषाद पार्टी बल्कि अपना दल भी गठबंधन में है, कई पार्टियों से बात चल रही है.
- योगी की तारीफ करते हुए कहा- यूपी की जनता को सीएम योगी पर पूरा भरोसा है, प्रजातंत्र में विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी होती है.
- बता दें कि निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद पहले सपा के साथ जाने वाले थे लेकिन अब भाजपा में शामिल हो गए, हालांकि पार्टी विलय को फर्जी बताया है.
यह भी पढ़ें - असम पुलिस की गोली से घायल व्यक्ति पर कूदने वाला फोटोग्राफर गिरफ्तार, वीडियो देख दहला दिल