किसानों की अनदेखी पर भड़के राकेश टिकैत, कहा- इसबार शंख के साथ भाजपा का घंटा बजेगा

  • मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, किसान नेता राकेश टिकैत मोदी सरकार पर हमलावर हैं.
  • बड़नगर में घंटे को देख रहे टिकैत ने कहा- ये घंटा जब तक यहां रहेगा हम भी यहीं रहेंगे, खराब होने पर इसे ठीक करवाया जाएगा.
  • भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा- भाजपा हिन्दुओं के नाम पर वोट लेती है और भूल जाती है, इसबार हम शंख के साथ घंटा भी बजाएंगे.
  • पूर्वाचल की राजनीति को लेकर उन्होंने कहा- यहां किसान निर्णायक भूमिका में हैं, हमारा आंदोलन लगातार जारी है, ये थमने वाला नहीं है.
  • बता दें कि किसान पिछले करीब एक साल से कृषि कानून को लेकर विरोध कर रहे हैं, पंजाब से शुरु हुआ विरोध अब पूरे देश में शुरु हो चुका है.

    यह भी पढ़ें - असम पुलिस की गोली से घायल व्यक्ति पर कूदने वाला फोटोग्राफर गिरफ्तार, वीडियो देख दहला दिल