
जातीय जनगणना करवाने से मोदी सरकार का इंकार, कहा- OBC की गिनती करना बहुत कठिन
- केंद्र की मोदी सरकार ने जातीय जनगणना करवाने से इंकार कर दिया है, सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामें में सरकार ने इसे कठिन काम बताया है.
- इस हलफनामें के बाद स्थिति साफ हो गई है कि केंद्र सरकार 2021 की जनगणना पहले के जैसे ही करवाने जा रही है, तमाम पार्टी नेताओं को निराशा हाथ लगी है.
- एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार एवं बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम से मुलाकात करके इसकी मांग की थी उस वक्त आश्वासन मिला था.
- बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके ओबीसी समुदाय का डाटा मांगा था, ये डाटा 27 फीसदी आरक्षण को लेकर था.
- इस याचिका पर केंद्र ने जवाब देते हुए कहा था कि सरकार के पास हर जाति की गिनती का कोई ठोस डाटा नहीं है, सरकार ने माना 2011 का सेंसस गलतियों से भरा है.यह भी पढ़ें - अडानी के मुंद्रा पोर्ट पर मिली हिरोइन पर हमलावर कांग्रेस, कहा- क्या सो रही हैं जांच एजेंसियां




























































