Get Premium
असम पुलिस की गोली से घायल व्यक्ति पर कूदने वाला फोटोग्राफर गिरफ्तार, वीडियो देख दहला दिल
- असम के दरांग इलाके में इन दिनों अवैध कब्जा छुड़वाने को लेकर ग्रामीणों पर पुलिस की हिंसक कार्रवाई जारी है, गुरुवार को एक शर्मनाक वीडियो सामने आया.
- वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को पुलिस ने गोली मारी दी, जिसके बाद एक फोटोग्राफर अधमरे व्यक्ति पर कूदता है, उसे मुक्कों से मारता है.
- इस बेरहमी का वीडियो जैसे ही सामने आया फोटोग्राफर को गिरफ्तार करने की मांग बढ़ी, पुलिस ने उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया.
- असम हिंसा को लेकर कुछ सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है, साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
- बता दें कि पुलिस की गोलीबारी में दो ग्रामीणों की मौत हो चुकी है, पुलिस ने 800 परिवारों को वहां से हटा दिया है, अधिकतर परिवार पूर्वी बंगाल मूल के मुसलमान थे.
यह भी पढ़ें - अडानी के मुंद्रा पोर्ट पर मिली हिरोइन पर हमलावर कांग्रेस, कहा- क्या सो रही हैं जांच एजेंसियां