
अगले साल नहीं इसी नवंबर में ली जाए NDA की महिला उम्मीदवारों की परीक्षा, SC ने दिया आदेश
- UPSC NDA की प्रणाली में इस बार महिला उम्मीदवारो को शामिल करने के प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है,जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा ली जाती है।
- NDA की परीक्षा प्रणाली में महिलाओ के तीनों सेनाओं जिसमे थल सेना, वायु सेना, जल सेना को शामिल करने का आदेश दिए और कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का कहा है।
- सर्वोच्च न्यायालय ने जारी किये आदेश के अनुसार महिला उम्मीदवारो के लिए अलग से परीक्षा सिस्टम, ट्रैनिंग प्रोग्राम, कैंपस का आयोजन में सुधार कर के जल्द से जल्द कार्य को पूरा किया जाये।
- नवंबर में होने जा रही NDA की परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को शामिल होने के लिए देरी की कोई गुंजाइश नहीं है, 2022 तक पुरे होने वाले कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर के परीक्षा का आयोजन कराया जाये,
- सर्वोच्च न्यायालय ने ऱक्षा विभाग के प्रस्ताव में परीक्षा का आयोजन करने के लिए 2022 तक का समय मांगा था, ये याचिका को अनुमति न देते हुए इस को हटा दिया।




























































