
एमपी में नहीं थम रही बर्रबरता! प्रेमी जोड़े के गले में टायर डालकर घुमाया, जमकर पीटा
- मध्य प्रदेश के थार जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने बुरी तरह से पीटा और गांव में घुमाया.
- बताया जा रहा कि ये घटना 12 दिन पहले की है, 10 जुलाई को नाबालिक लड़की अपने प्रेमी के साथ गुजरात भाग गई, परिजनों ने गुमसुदगी दर्ज करवाई.
- कुछ दिन पहले ही युवती दोबारा गांव लौट आई तो परिजनों ने दोनो को पकड़ा और जमकर पीटा, गले में टायर डालकर उन्हें घुमाया गया.
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए, तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया, तीन गिरफ्तारी हो चुकी है.
- एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा कुंडी गांव की इस घटना पर प्रशासन गंभीर है, हम किसी भी आरोपी को छोड़ेंगे नहीं जल्द सबकी गिरफ्तारी होगी.
यह भी पढ़ें - यूपी : मंदिर परिसर में लगे पेड़ को लेकर विवाद, ग्रामीण की हत्या, साधु को जमकर पीटा




























































