Get Premium
यूपी पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में मौलाना कलीम सिद्दीकी को किया गिरफ्तार
- ग्लोबल पीस सेंटर के अध्यक्ष मौलाना कलीम सिद्दीकी को धर्मांतरण के मामले में यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है.
- धर्मांतरण मामले में इसके पहले मुफ्ती काजी और उमर गौतम को पहले गिफ्तार किया गया था, उन्हीं दोनो से पूछताछ के बाद सिद्दीकी को भी गिरफ्तार किया गया.
- यूपी एटीएस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि मौलाना पर हवाला के जरिए फंडिंग जुटाने का आरोप है, उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है.
- बताया जा रहा कि मौलाना के खाते में डेढ़ करोड़ रुपए बहरीन से आए थे, आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया है.
- अमानतुल्लाह खान ने कहा- यूपी में चुनाव से पहले मशहूर इस्लामिक स्कॉलर को गिरफ्तार किया जा रहा है, मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहा है.
यह भी पढ़ें - यूपी : मंदिर परिसर में लगे पेड़ को लेकर विवाद, ग्रामीण की हत्या, साधु को जमकर पीटा