
साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद से मिलने को बेताब ओवैसी, जेल प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
- यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सक्रिय हैं, तमाम बाहुबली नेताओं को पार्टी में शामिल करवा रहे हैं.
- प्रयागराज के बाहुबली नेता अतीक अहमद को पार्टी में शामिल करवाने के बाद ओवैसी उनसे मुलाकात करने गुजरात के साबरमती जेल जाना चाहते थे.
- जेल प्रशासन ने मिलने की अनुमति देने से इंकार कर दिया, कहा- अतीक से परिवार के सदस्य एवं उनके अधिकारिक वकील ही मिल सकते हैं.
- दरअसल ओवैसी एक दिन की गुजरात यात्रा पर आ रहे हैं, वहां वह तमाम मुस्लिम नेताओं से मिलेंगे, गुजरात में पार्टी विस्तार पर चर्चा होगी.
- गौरतलब है कि अतीक अहमद की पत्नी ओवैसी की पार्टी में शामिल हो चुकी हैं, प्रयागराज की तीन-चार सीटों पर अतीक का प्रभाव है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में केजरीवाल ने खोला वादों का पिटारा, सरकार बनी तो देंगे 1 लाख सरकारी नौकरी




























































