
रावत बोले- सिद्धू के नेतृत्व में लड़ा जाएगा आगामी चुनाव, पार्टी नेताओं ने ही उठा दिए सवाल
- पंजाब में कांग्रेस के भीतर जारी सियासी उठापटक चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कम होती नजर आ रही थी.
- हालांकि इसी दौरान पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने पंजाब में आगामी चुनाव नवजोत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में लड़ने की बात कह दी जिससे लोग नाराज हो गए.
- कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने ट्वीट में लिखा, चरणजीत चन्नी के शपथ वाले दिन हरीश रावत का ये बयान हैरान करने वाला है.
- जाखड़ ने आगे लिखा- उनका बयान चुने हुए मुख्यमंत्री को कमजोर करता है, साथ ही सीएम पद के लिए चयन पर भी सवाल खड़ा करता है.
- दरअसल पंजाब कांग्रेस में अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू के रूप में दो भाग बंट गए हैं, यही कारण है कि पार्टी के भीतर नाराजगी बरकरार है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में केजरीवाल ने खोला वादों का पिटारा, सरकार बनी तो देंगे 1 लाख सरकारी नौकरी




























































