
जनता की सेवा के लिए टीएमसी में शामिल हुआ, भाजपा सांसद पद से भी दूंगा इस्तीफा- बाबुल सुप्रियो
- राजनीति से सन्यास का ऐलान करने के दो महीने बाद ही शनिवार को टीएमसी में शामिल हुए बाबुल सुप्रियों ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया.
- उन्होंने कहा- भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल होना कोई ऐतिहासिक नहीं है, मेरे से पहले भी तमाम नेताओं ने पार्टी बदली है.
- सीएम ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा- मुझे अब 'प्लेइंग 11' में जगह मिल गई है, सोशल मीडिया ट्रोल्स का भी जवाब दूंगा.
- आसनसोल से सांसद बाबुल ने कहा- मैं जल्द ही दिल्ली जाकर स्पीकर से मिलने का समय मांगूंगा और उन्हें सांसद पद से इस्तीफा सौंप दूंगा.
- राजनीति छोड़ने के फैसले को गलत बताते हुए उन्होंने कहा वह फैसला भावावेश में लिगा गया था, लेकिन अब मैं टीएमसी के जरिए लोगों की सेवा करूंगा.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में केजरीवाल ने खोला वादों का पिटारा, सरकार बनी तो देंगे 1 लाख सरकारी नौकरी




























































