
चोरी की बाइक खरीदने वाले तीन पुलिसकर्मी और दो पत्रकार गिरफ्तार, SSP बोले- छोड़ेगे नहीं
- अपनी कार्रवाई के लिए मशहूर यूपी पुलिस इसबार खुद ही फंस गई, फिरोजाबाद जिले में बाइक चोरों के गिरोह में स्वयं पुलिसवाले भी शामिल मिले.
- दरअसल पुलिस ने चार बाइक चोरों को गिरफ्तार किया, उनके पास से कुल 11 दोपहिया वाहन मिले, जिसे लेकर चौकाने वाला खुलासा हुआ.
- चोरों ने बताया कि चोरी की बाइक दलवीर, सुरेंद्र सिंह और प्रवीण कुमार नाम के पुलिसकर्मी ही खरीदते थे, चोरों को उनका पूरा सपोर्ट मिला था.
- एसएससपी अशोक शुक्ला ने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए कहा- गिरोह में दो पत्रकार भी शामिल हैं, हम किसी को बख्शेंगे नहीं, बेदर्दी से कार्रवाई करेंगे.
- अशोक शुक्ला ने बताया कि सुरेंद्र सिंह को पहले भी हमने सस्पेंड किया, अब उसका दूसरा कारनामा सामने आया है, जो खोटा है वो नजर आ ही जाएगा.
यह भी पढ़ें - सुनील जाखड़ बनेंगे नए सीएम! जातीय समीकरण के लिए बनाए जा सकते हैं दो डिप्टी सीएम




























































