
दिल्ली में कोरोना संबंधी नियमों को तोड़ने पर करीब 3 लाख लोगों का किया गया चालान
- कोरोना संकट के बीच दिल्ली पुलिस ने भी आम आदमियों से कोविड संबंधी नियमों को लेकर जमकर वसूली की, पुलिस ने चालान के आंकड़े जारी किए हैं.
- आंकड़ो के मुताबिक 19 अप्रैल से लेकर 17 सितंबर के बीच 2.91 लाख लोगों के खिलाफ चालान किया गया, इनमें अधिकतर वो हैं जिन्होंने मास्क नहीं लगाया था.
- सामाजिक दूरी संबंधित नियम न पालने करने के मामले में 29,697 लोगों का चालान काटा गया, 1463 चालान सभा करने के लिए काटे गए.
- इधर उधर थूकने के मामले में 1572 और शराब, पान, गुटखा आदि के सेवन के लिए 2074 लोगों के चालान किए गए हैं.
- बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण काबू में है, शनिवार को 41 नए मरीज मिले, 44 ठीक होकर घर गए, किसी की मौत नहीं हुई.
यह भी पढ़ें - TMC में शामिल हुए BJP सांसद बाबुल सुप्रियो, कुछ दिन पहले किया था सन्यास का ऐलान




























































