दिल्ली में मामूली विवाद पर व्यक्ति की पीटकर हत्या, बचाने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग 

  • उत्तरी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति को डंडे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया.
  • मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र उर्फ हनी संत नगर बुराड़ी में रहता था, शुक्रवार रात उसने अपने साथी कमल के साथ शराब पी.
  • इसी दौरान दोनो में विवाद हो गया, कमल ने डंडे से जितेंद्र पर हमला कर दिया, जब वह पीट रहा था तब वहां खड़े लोग वीडियो बना रहे थे.
  • पिटाई के बाद जितेंद्र अचेत हो गया, कमल मौके से फरार हो गया, जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और पीड़ित को अस्पताल ले गई.
  • अस्पताल में जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया, पुलिस ने छापेमारी करके कमल को गिरफ्तार कर लिया है, उसपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.
     यह भी पढ़ें - TMC में शामिल हुए BJP सांसद बाबुल सुप्रियो, कुछ दिन पहले किया था सन्यास का ऐलान