
TMC में शामिल हुए BJP सांसद बाबुल सुप्रियो, कुछ दिन पहले किया था सन्यास का ऐलान
- पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को टीएमसी का दामन थाम लिया है.
- दो महीने पहले उन्होंने फेसबुक पर मन की बात साझा करते हुए कहा था कि वह राजनीति से सन्यास का ऐलान करते हैं.
- बाबुल ने उस वक्त लिखा था कि वह न कांग्रेस में जा रहे न ही टीएमसी में, उन्हें किसी पार्टी ने बुलाया भी नहीं है.
- दरअसल उनके भाजपा छोड़ने की बड़ी वजह केंद्रीय मंत्री पद से हटाया जाना था, भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी.
- शनिवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में बाबुल टीएमसी में शामिल हो गए, जल्द ही उन्हें कोई पद मिल सकता है.यह भी पढ़ें - मोदी सरकार में BJP सांसद की भी सुनवाई नहीं! कहा- 12 चिट्ठियां लिख चुका हूं पर कोई सुनवाई नहीं




























































