सीएम बदलने की बात पर राउत का भाजपा पर तंज, कहा- अभी तीन साल खुश होने की जरूरत नहीं

  • भाजपा द्वारा गुजरात-कर्नाटक और उत्तराखंड में सीएम बदलने के बाद पार्टी के तमाम नेताओं ने महाराष्ट्र में भी सीएम बदलने को लेकर बयान दिया.
  • दरअसल महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव साहेब दानवे की तरफ इशारा करते हुए उन्हें भविष्य का सहयोगी बता दिया.
  • इस बयान के बाद शिवसेना और भाजपा के दोबारा साथ आने के कयास लगाए जाने लगे जिसपर शिवसेना सांसद संजय राउत ने जवाब दिया है.
  • उन्होंने कहा- उद्धव सरकार प्रदेश में पांच साल तक सत्ता में रहने के लिए प्रतिबद्ध है, हम अपने वादों को लेकर काम करते हुए आगे बढ़ रहे हैं.
  • उन्होंने सीएम की टिप्पणी के बाद भाजपा नेताओं की खुशी पर कहा- अगले तीन साल खुश होने की जरूरत नहीं, शिवसेना किसी की पीठ में छुरा नहीं घोंपती.
     यह भी पढ़ें - मोदी सरकार में BJP सांसद की भी सुनवाई नहीं! कहा- 12 चिट्ठियां लिख चुका हूं पर कोई सुनवाई नहीं