MP : राहुल गांधी को बताया इच्छाधारी हिन्दू तो उखड़े कांग्रेसी, कहा- गृह मंत्री के खिलाफ दर्ज हो FIR

  • अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इच्छाधारी हिन्दू बताया तो हंगामा हो गया.
  • नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि राहुल सुविधानुसार टोपी और टीका लगाते हैं, धार्मिक पर्यटन पर जाते हैं और वहां से आने के बाद वैमनस्यता फैलाते हैं.
  • राहुल द्वारा RSS पर की गई टिप्पणी से आहत हुए मिश्रा ने कहा- जब किसी संस्था का व्यक्ति का मूल पिंड विदेशी होता है तो यह विसंगति होती है.
  • भाजपा नेता के इस बयान पर कांग्रेस गुस्सा गई, मध्य प्रदेश के तमाम नेताओं ने नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज करने की अपील की.
  • बता दें कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने कहा था कि वह हर विचारधारा से समझौता कर लेंगे लेकिन RSS की विचारधारा से नहीं क्योंकि ये लोगों को बांटती है.
     यह भी पढ़ें - गोमांस तस्करी मामले में गिरफ्तार युवक की हिरासत में मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप