सोनू सूद - कल हुई थी 20 घंटे जाँच, आज भी घर और दफ़्तर पहुँची आयकर विभाग की टीम

  • चर्चित अभिनेता सोनू सूद के घर आयकर विभाग का सर्वे दूसरे दिन भी जारी है।
  • पहले दिन 20 घंटे की जाँच के बाद दूसरे दिन भी आयकर विभाग की टीम सोनू सूद के घर और दफ़्तर पहुँच गई है।
  • सोशल मीडिया पर आयकर विभाग की कार्रवाई के ख़िलाफ़ लोग जमकर लिख रहे हैं।
  • अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने इसके ख़िलाफ़ अपने ट्विटर पर लिखा।
  • ग़ौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले सोनू सूद स्कूल स्टूडेंट्स के लिए दिल्ली सरकार के मेंटरशिप कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर बने थे।