
दिल्ली के सेंट्रल पार्क में मनेगा मोदी का बर्थडे! युवा काटेंगे केक
- 17 सितंबर को युवा हल्ला बोल के बैनर के तले मोदी के जन्मदिवस को जुमला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।
- संगठन के अध्यक्ष अनुपम ने बताया कि दिल्ली के सेंट्रल पार्क में नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया जाएगा।
- बता दें कि विगत वर्षों में युवा हल्ला बोल ने बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ देश भर में एक मुहिम छेड़ी है।
- युवाओं को अपने साथ जोड़कर इस संगठन ने सरकारों को रोज़गार के बारे में बात करने पर मजबूर किया है।
- लेकिन बेरोज़गारी लगातार बढ़ रही है, जिसके ख़िलाफ़ मोदी के जन्मदिन को जुमला दिवस के रूप में मनाया जाएगा।




























































