योगी के 'अब्बाजान पचा जाते थे राशन' वाले बयान पर भड़की महुआ, सुप्रीम कोर्ट का नाम लेकर पूछा - कोई है?

  • यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है, बीते दिनों एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए भाषण पर बवाल हो गया.
  • दरअसल सीएम योगी ने अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर अब्बा जान कहते हुए निशाना साधा जिसके बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा भड़क गई.
  • महुआ ने कहा- भारत में एक निर्वाचित मुख्यमंत्री खुले तौर पर सांप्रदायिक तौर पर लोगों को भड़काने का दोषी, आईपीसी की धारा 153a का खुला उल्लंघन.
  • उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का नाम लेते हुए पूछा क्या इसपर कोई संज्ञान लिया जाएगा, क्या इसे लेकर कोई कार्रवाई होगी.
  • बता दें कि कुशीनगर में सीएम ने कहा था कि जो लोग अब्बा जान कहते थे उन्होंने गरीबों का राशन पचा लिया, अब हम बराबरी की बात करते हैं.
     यह भी पढ़ें - सलमान खुर्शीद का ऐलान, यूपी में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव, नहीं करेगी किसी से गठबंधन