
सलमान खुर्शीद का ऐलान, यूपी में कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव, नहीं करेगी किसी से गठबंधन
- यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी कांग्रेस की तरफ से सलमान खुर्शीद ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा- पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी.
- आगरा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा पार्टी कृषि कानूनों के विरोध में है और किसानों का समर्थन कर रही है, किसान हमारे साथ हैं.
- उन्होंने कहा- कांग्रेस हर जिले में जाकर वहां के मुद्दों को घोषणापत्र बनाएगी और उसे जनता के सामने रखेगी, हमारी तैयारियां इस वक्त सही चल रही हैं.
- कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर ही कांग्रेस नेता लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं.
- बता दें कि सहारनपुर के कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने पिछले दिनों कहा था कि कांग्रेस अकेले लड़ेगी तो चुनाव हार जाएगी, सपा के साथ गठबंधन करना होगा.
यह भी पढ़ें - गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा, कोरोना संकट के बीच नाकामी बनी वजह!




























































