
कर्नाटक : भाजपा विधायक का बड़ा खुलासा, कांग्रेस छोड़ने के लिए दिया गया था पैसों का ऑफर
- कर्नाटक में भाजपा विधायक श्रीमंत पाटिल के बयान के बाद प्रदेश के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है, भाजपा पर लगातार सवाल दागे जा रहे हैं.
- विधायक श्रीमंत ने कहा- जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी तब भाजपा ने उन्हें साथ आने के लिए पैसों का ऑफर दिया था.
- बयान पर बवाल मचा तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा- हालांकि मैने बिना एक रुपए लिए ही भाजपा ज्वॉइन की थी.
- मौजूदा कैबिनेट में भी उन्हें शामिल किया गया है, इसपर उन्होंने कहा- नहीं मालूम कि उन्हों कैबिनेट में क्यों शामिल किया गया है.
- बता दें कि श्रीमंत पाटिल कर्नाटक के कागवाड़ से विधायक हैं, कांग्रेस सरकार में मंत्री रह चुके हैं, कई विधायकों के साथ वह भी भाजपा में आ गए थे.
यह भी पढ़ें - गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा, कोरोना संकट के बीच नाकामी बनी वजह!




























































