सीएम नहीं बनाए जाने पर छलका नितिन पटेल का दर्द, कहा- वो अकेले नहीं जिनकी बस छूट गई

  • गुजरात में विजय रूपाणी द्वारा सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा आलाकमान ने भूपेंद्र पटेल को राज्य का नया सीएम बनाया है.
  • राज्य के डिप्टी सीएम नितिन पटेल एकबार फिर से सीएम बनने से चूक गए, इसकी कसक उनके चेहरे पर भी साफ नजर आई.
  • मेहसाणा शहर के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- वह अकेले नहीं हैं जिनकी बस छूट गई, उनके ही जैसे कई और भी हैं.
  • सड़क और सिविल अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन संयंत्र का उद्धाटन करने पहुंचे नितिन ने कहा- बहुत सारी चीजें सिर्फ टीवी पर चल रही होती हैं.
  • बता दें कि 2016 में भी जब आनंदी पटेल ने इस्तीफा दिया था तो उनका नाम सामने आया था लेकिन बाद में विजय रूपाणी को सीएम बना दिया गया.
     यह भी पढ़ें - गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा, कोरोना संकट के बीच नाकामी बनी वजह!