खत्म होगा करनाल आंदोलन! प्रशासन और किसान के बीच बैठक जारी, जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

  • हरियाणा के करनाल में 28 अगस्त को बसताड़ा टोल पर किसानों के खिलाफ हुए लाठीचार्ज को लेकर शनिवार को प्रशासन और किसानों के बीच बैठक हुई.
  • किसान लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम आयुष सिन्हा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जिसे प्रशासन मानने को तैयार नहीं है.
  • सूत्रों के मुताबिक किसानों और प्रशासन के बीच आम सहमति बन चुकी है, बैठक के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी जिसके बाद धरना खत्म होगा.
  • शुक्रवार रात कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह आंदोलन के बीच पहुंचे, किसानों की तरह से गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने उनसे बात की.
  • बता दें कि लाठीचार्ज में एक किसान की भी मौत हुई थी, एसडीएम को सस्पेंड करने के अलावा मृत किसान के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की जा रही है.
     यह भी पढ़ें - मायावती की ना के बाद मुख्तार को ओवैसी का ऑफर, कहा- जहां चाहें वहां से लड़ें चुनाव