मैं निकालूंगा भाजपा की अर्थी, पीछे लगेगा राम नाम सत्य का नारा - ओम प्रकाश राजभर

  • यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां सियासी तैयारियां शुरु कर चुकी हैं, बयानों के जरिए एकदूसरे को घेरा जा रहा है.
  • सुभाषपा पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- भाजपा की अर्थी मैं निकालूंगा और पीछे राम नाम सत्य का नारा लगेगा.
  • उन्होंने मायावती के शासनकाल को लॉ एंड ऑर्डर के लिए सबसे बेहतरीन बताया, वहीं भाजपा के शासनकाल को जंगलराज बताया है.
  • न सिर्फ बसपा बल्कि कांग्रेस की भी तारीफ करते हुए कहा- देश के लिए कांग्रेस ने जो किया वह अभी तक किसी ने नहीं किया.
  • असदुद्दीन ओवैसी को लेकर उन्होंने कहा- वह भी हमारे ही साथ हैं, हम लोग यूपी की सभी चार सौ सीटों पर मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे.
     यह भी पढ़ें - कैसे बनेगा डिजिटल इंडिया! महज 8 फीसदी ग्रामीण बच्चे ही कर पा रहे ऑनलाइन क्लास