ममता बनर्जी का भाजपा पर पलटवार, कहा- चुनाव के दौरान 1 हजार बाहरी गुंडे बंगाल में आए थे

  • पश्चिम बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद एकबार फिर से सियासत शुरु हो गई है, ममता बनर्जी ने भाजपा पर पलटवार किया है.
  • ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल में विधानसभा चुनाव कैसे पूरे हुए ये भगवान ही जानता है, केंद्र सरकार झूठ बोलकर भी हमें नहीं हरा सकी.
  • सीएम ने कहा- नंदीग्राम में मुझे हराने के लिए साजिश रची गई, बंगाल की छवि खराब करने एवं गुमराह करने के लिए बाहर से 1000 गुंडे आए थे.
  • उपचुनाव में भवानीपुर सीट से प्रत्याशी बनी ममता बनर्जी ने कहाज वे मुझसे राजनीतिक रूप से कभी नहीं लड़ सकते, इसलिए एजेंसियों के जरिए लड़ते हैं.
  • बता दें कि भवानीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी के विधायक चट्टोपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है वह खारदा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
     यह भी पढ़ें - कैसे बनेगा डिजिटल इंडिया! महज 8 फीसदी ग्रामीण बच्चे ही कर पा रहे ऑनलाइन क्लास