सरकार ने 40 पैसे प्रति किलो बढ़ाए गेंहू के दाम, मंत्री बोले - किसानों को होगा इससे फायदा

  • कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, इसी बीच केंद्र सरकार ने रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किए.
  • गेंहू के भाव में प्रति किलो 40 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है, पहले एमएसपी रेट 1975 रुपए था अब 2015 रुपए प्रति किलो हो गया है.
  • चने का भाव 5100 से 5230 रुपए, सरसों का 4350 से 5050, सैफलॉवर का 5327 से 5441, बार्ले का 1600 से 1635 रुपए कर दिया गया.
  • नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गन्ने के भाव 290 रुपए प्रति कुंतल करने को मंजूरी मिली है, पिछले साल के मुकाबले 5 रुपए बढ़ाए गए हैं.
  • कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा, सरकार ने किसानों के हित में फैसला लिया है, इससे किसानों को फायदा होगा, उन्हें अधिक कमाई होगी.
     यह भी पढ़ें - कैसे बनेगा डिजिटल इंडिया! महज 8 फीसदी ग्रामीण बच्चे ही कर पा रहे ऑनलाइन क्लास