
आम जनता पर महंगाई की मार बरकरार, हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने 14 फीसदी तक महंगे किए सामान
- कोरोना संकट के बीच लगातार बढ़ती महंगाई भी आम जनता के लिए परेशानी बनी हुई है, हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने अपने प्रोडक्ट्स महंगे कर दिए हैं.
- हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने सर्फ एक्सेल, रिन से लेकर लाइफबॉय तक के दामों को बढ़ा दिया गया है, ये सारे सामान ग्रामीण भारत में सबसे अधिक यूज होता है.
- सर्फ एक्सेल ईजी के एक किलो का पैकेट 100 रुपए से बढ़कर अब 114 रुपए कर दिया गया, कंपनी का कहना है कि कच्चे माल महंगे आ रहे हैं.
- रिन साबुन पर 6.25 फीसदी, लक्स साबुन 12 फीसदी, रिन पाउडर 8 फीसदी महंगा कर दिया है, व्हीन पाउडर अब 58 रुपए किलो मिलेगा.
- बता दें कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं, सरकार इसे कम करने के बजाय फालतू के बहाने लोगों के सामने रखती है.
यह भी पढ़ें - यूपी : बाहुबली नेता अतीक अहमद परिवार सहित AIMIM में शामिल, ओवैसी ने दिलाई सदस्यता




























































