उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी ने दिया इस्तीफा, यूपी में सीएम योगी दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

  • उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया, वह राज्यपाल के तौर पर तीन साल का अपना कार्यकाल पूरा कर चुकी है.
  • सूत्रों के मुताबिक बेबी रानी मौर्य को उत्तर प्रदेश भाजपा बड़ा पद देने की तैयारी कर रही है, वह 2022 में विधानसभा चुनाव में उतर सकती हैं.
  • पिछले दिनों बेबी रानी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी तभी से इस बात की चर्चा शुरु हो गई थी कि जल्द ही वह इस्तीफा देंगी.
  • उत्तर प्रदेश के चुनाव में भाजपा ओबीसी वोट बैंक पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने के लिए ओबीसी वर्ग के चेहरों को लगातार आगे ला रही है.
  • पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में भी हर वर्ग को साथ लेकर चलने की बात कही थी, देखना दिलचस्प होगा कि बेबीरानी को इस वक्त कौन सा पद मिलता है.
     यह भी पढ़ें - यूपी : बाहुबली नेता अतीक अहमद परिवार सहित AIMIM में शामिल, ओवैसी ने दिलाई सदस्यता