उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा विधायक पार्टी के ही कार्यकर्ताओं से भिड़े

  • उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जारी है, सत्ताधारी भाजपा में अंदरूनी कलह अब बाहर भी साफ नजर आने लगी है.
  • देहरादून के रायपुर में सीएम पुष्कर सिंह धामी का लोकार्पण का कार्यक्रम था, जहां पहले से ही भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ मौजूद थे.
  • राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को देखकर उनका पारा हाई हो गया, उन्होंने रावत के कार्यकर्ताओं को औकात में रहने की बात कह दी.
  • इसके बाद धन सिंह रावत के कार्यकर्ता विधायक से भिड़ गए और दोनो तरफ से नारेबाजी शुरु हो गई, विधायक ने बीच में ही कार्यक्रम छोड़ने की धमकी दे दी.
  • बताया जा रहा उमेश काऊ जिससे भिड़े थे वह जिला पंचायत सदस्य है और पार्टी में काफी वक्त से है, दोनो ही नेताओं में खींचतान चलती रही है.
  • उमेश काऊ ने धन सिंह रावत से शिकायत करते हुए कहा- यहां के भाजपा समर्थक मुझे अपना विधायक नहीं मानते वह मेरा पोस्टर फाड़ देते हैं.
     यह भी पढ़ें - यूपी : बाहुबली नेता अतीक अहमद परिवार सहित AIMIM में शामिल, ओवैसी ने दिलाई सदस्यता