
करनाल : न सरकार झुकी न माने किसान, लघु सचिवालय के पास अब भी हजारों किसान
- कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, करनाल में किसानों पर लाठी चार्ज के बाद प्रशासन द्वारा अन्नदाताओं को न मना पाना सरकार की चिंता बढ़ा गई.
- करनाल महापंचायत में जुटे हजारों किसानों ने लाठी चार्ज के दौरान मारे गए सुशील काजल को न्याय देने की मांग की.
- दरअसल किसान जानते हैं कि राज्य सरकार कृषि कानून वापस नहीं ले सकती इसलिए लाठी चार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी और शहीद किसान का ही मुद्दा मुख्य बना.
- रात में हजारों की संख्या में किसान लघु सचिवालय के पास जमा रहे, किसानों का साफ कहना है कि जबतक न्याय नहीं मिलता वह वहीं बैठे रहेंगे.
- एसडीएम आयुष सिन्हा का तबादला करनाल से चंडीगढ़ कर दिया गया लेकिन किसान इसे सख्त कार्रवाई नहीं मानते, उन्हें बर्खास्त करने की मांग की जा रही है.
यह भी पढ़ें - यूपी : बाहुबली नेता अतीक अहमद परिवार सहित AIMIM में शामिल, ओवैसी ने दिलाई सदस्यता




























































