
मुफ्त बिजली-पानी के झांसे में आ गई दिल्ली की जनता इसलिए भाजपा को नहीं दिया वोट - गौतम गंभीर
- अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक इंटरव्यू में दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के कारण बताए हैं.
- उन्होंने कहा- दिल्ली की जनता मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी के चक्कर में आम आदमी पार्टी के झांसे में आ गई और भाजपा को हरा दिया.
- गंभीर ने कहा दिल्ली की जनता के बीच फ्री का नैरेटिव सेट किया गया, जबकि दुनिया में कोई भी चीज मुफ्त नहीं मिल सकती.
- भाजपा सांसद के मुताबिक जो पैसा दिल्ली की बुनियादी मजबूती में खर् होना था वह मुफ्त बिजली और पानी में चला गया.
- केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा जब भी दिल्ली सरकार मुश्किल में होती है वह उसका ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ देती है जबकि ये गलत बात है.
यह भी पढ़ें - योगी सरकार की तुलना राक्षस से करने पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज




























































