मोदी सरकार ने तीन साल के भीतर 2300 करोड़ रुपए सिर्फ विज्ञापन पर खर्च कर दिए

  • कोरोना महामारी के बीच देश की अर्थव्यवस्था जहां पटरी से उतर चुकी है वहीं दूसरी तरफ सरकार द्वारा विज्ञापनों के खर्च को बढ़ा दिया गया है.
  • सरकार द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक साल 2018 से 2021 के बीच 2299.9 करोड़ रुपए विज्ञापन पर खर्च किए जा चुके हैं.
  • 2018-19 में भाजपा ने सबसे अधिक 1182.17 करोड़ रुपए खर्च किए, 2020-21 में स्वास्थ्य मंत्रालय ने सबसे अधिक 71.70 करोड़ रुपए खर्च किए.
  • ये आंकड़े एनसीपी सांसद डॉ. फैजिया खान ने राज्यसभा में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मांगी थी, सूचना मंत्री अनुराग ठाकुर ने ये जानकारी दी है.
  • कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा- इस सरकार के पास किसानों का कर्ज माफ करने का पैसा नहीं है लेकिन विज्ञापन के लिए अरबों रुपए हैं.
     यह भी पढ़ें - योगी सरकार की तुलना राक्षस से करने पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज