
मुंबई की अदालत ने की टिप्पणी- खराब सड़क पर मौत होती है तो ऑटो ड्राइवर जिम्मेदार नहीं
- महाराष्ट्र में मुंबई की एक अदालत ने दुर्घटना के मामले में एक अजीबोगरीब टिप्पणी करते हुए ऑटो ड्राइवर को बरी कर दिया.
- दरअसल 11 साल पहले एक ऑटो ड्राइवर ने खंभे से अपना ऑटो ठोक दिया था, उसमें सवार 4 लोगों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए.
- मृतक ने ड्राइवर के खिलाफ केस कर दिया आरोप लगाया कि ड्राइवर जिगजैग तरीके से ऑटो चला रहा था जिसकी वजह से ये दुर्घटना हुई.
- कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा- जिस सड़क पर आरोपी ऑटो चला रहा था वो खराब थी, ऐसे में सही से ऑटो चला पाना संभव नहीं है.
- कोर्ट ने आगे कहा- ऐसी सड़कों पर ड्राइवर की गलती से नहीं बल्कि खराब सड़क के कारण दुर्घटना हुई, इतना कहकर कोर्ट ने ड्राइवर को बरी कर दिया.
यह भी पढ़ें - योगी सरकार की तुलना राक्षस से करने पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज




























































