केंद्रीय मंत्री राणे की ड्यूटी में लगे ड्राइवर की मौत, पत्नी ने मंत्री पर लगाया हत्या का आरोप

  • केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की ड्यूटी में लगे ड्राइवर की मौत का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है, पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है.
  • अशोक कुमार वर्मा राज्य संपत्ति विभाग में ड्राइवर पद पर तैनात थे, पिछले दिनों राणे लखनऊ आए तो उन्हें उनके साथ ड्यूटी में लगा दिया गया.
  • बताया जा रहा कि इस दौरान अशोक की तबियत बिगड़ी और जब तक अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई, डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है.
  • पत्नी रजनी का आरोप का है कि अशोक बीमार थे और मेडिकल लीव पर थे लेकिन उन्हें सस्पेंड करने की धमकी देकर बुलाया गया.
  • एसीपी राघवेंद्र मिश्र ने कहा- अशोक की बीमारी के बारे में जानकारी नहीं थी, जांच की जा रही है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
     यह भी पढ़ें - योगी सरकार की तुलना राक्षस से करने पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज