झारखंड विधानसभा में नमाज के कमरे पर बवाल, 'जय श्रीराम' के नारे लगाते हुए भजन करने लगे BJP विधायक

  • झारखंड विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ, हंगामा विधानसभा परिसर में नमाज के लिए अलग से कमरा अलॉट किए जाने को लेकर हुआ। 
  • इस पर बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया, नमाज के लिए कमरे का अलॉटमेंट रद्द करने की मांग की और वहीं विधायकों ने भजन-कीर्तन भी शुरू कर दिया। 
  • बीजेपी विधायक ढोल-मंजीरा लेकर विधानसभा पहुंचे, वहां विधायक कभी 'हरे रामा-हरे कृष्णा' गा रहे थे तो कभी 'हर-हर महादेव' और 'जय श्रीराम' के नारे लगा रहे थे। 
  • बीजेपी विधायकों ने साफ किया कि उनका ये विरोध तब तक जारी रहेगा, जब तक नमाज के लिए रूम अलॉटमेंट के आदेश को रद्द नहीं किया जाता। 
  • जिसके बाद स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने विधायकों से वापस जाने की अपील की लेकिन हंगामा जारी रहा, आखिरकार विधानसभा को स्थगित कर दिया गया।
     यह भी पढ़ें - योगी सरकार की तुलना राक्षस से करने पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज