मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने की अभिषेक से पूछताछ, कहा- साबित हुए आरोप तो फांसी पर लटक जाऊंगा

  • पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भतीजे एवं टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की.
  • ईडी के सामने पेश होने से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- अगर उनके खिलाफ आरोप साबित हुए फांसी पर लटक जाऊंगा.
  • सोमवार को वह दिल्ली के जाम नगर स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे जहां अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की, इसके पहले उनकी पत्नी को भी तलब किया गया था.
  • अभिषेक की पत्नी रुजीरा ने अपने दो छोटे बच्चों का हवाला देते हुए दिल्ली आने से इंकार कर दिया था, कहा- कोरोना के बीच वहां नहीं आ सकती.
  • पता दें कि दिल्ली रवाना होने से पहले अभिषेक ने भाजपा पर जांच एजेंसी के जरिए बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया था.
     यह भी पढ़ें - योगी सरकार की तुलना राक्षस से करने पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज