
गोरखपुर पहुंचे योगी से युवाओं ने मांगा रोजगार, पूछा- भर्ती कब आएगी?, अनसुना कर आगे बढ़ गए CM
- सीएम योगी आदित्यनाथ हाल ही में गोरखपुर के सर्वोदय किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज पहुंचे थे, जहां उन्हें युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
- सीएम के दौरे का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तमाम युवा सीएम के सामने नौकरी का मुद्दा उठाते दिख रहे हैं।
- युवक योगी को देखते ही पूछने लगते हैं, ‘महाराज जी, भर्ती अभी तक नहीं आई है। आर्मी का भरतिया कहिया आई महाराज जी?'
- इस पर योगी सवालों का कोई जवाब नहीं देते हैं और अनसुनी कर आगे बढ़ जाते हैं। वीडियो शेयर कर पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह ने तंज कसा।
- उन्होंने लिखा-अब क्या इन छात्रों पर केस होगा? राजद्रोह लगेगा? या इन्हें गैंगस्टर घोषित कर इनका घर गिरा दिया जाएगा? युवा समझ चुका है कि डर के आगे जीत है।
यह भी पढ़ें - योगी सरकार की तुलना राक्षस से करने पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज




























































