
ट्रिब्यून नियुक्ति में देरी पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- हमारे धैर्य की परीक्षा न लें
- SC ने विभिन्न न्यायाधिकरणों में रिक्त पदों को भरने और ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स एक्ट को लागू करने में देरी के लिए केंद्र की कड़ी आलोचना की.
- शीर्ष अदालत ने केंद्र से कहा कि उसके फैसले का कोई सम्मान नहीं किया जा रहा है और ऐसी परिस्थितियां उसके धैर्य की परीक्षा ले रही हैं.
- मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमन्ना की अध्यक्षता वाली न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि अदालत इस स्थिति से 'बेहद परेशान' है.
- SC ने कहा- पिछली बार भी पूछा था कि कितनी नियुक्तियां की हैं, अदालत ने केंद्र सरकार को नियुक्तियों के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी है.
- पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए अगले सोमवार की तिथि निर्धारित की है। साथ ही नियुक्तियां नहीं करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.यह भी पढ़ें - योगी सरकार की तुलना राक्षस से करने पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज




























































