
आठवले का वन चाइल्ड पॉलिसी पर जोर, कहा- बढ़ती जनसंख्या देश के विकास के लिए घातक
- बढ़ती जनसंख्या को लेकर देश में जारी सियासत में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले भी शामिल हो गए हैं.
- उन्होंने कहा- देश के विकास के लिए वन चाइल्ड पॉलिसी का लागू होना जरूरी है, आबादी नियंत्रित होगी तो सबकुछ बेहतर होगा.
- आठवले ने कहा- अभी हम दो हमारे दो का नियम लागू है, हमारी पार्टी मानती है कि एक परिवार एक बच्चा का कानून बने, हम मोदी जी से बात करेंगे.
- हिन्दुओं के अल्पसंख्यक होने की बात पर उन्होंने कहा- ऐसा संंभव ही नहीं है, हिन्दू और मुस्लिम आबादी के अनुपात में कोई बड़ा बदलाव नहीं है.
- केंद्रीय मंत्री के अनुसार संविधान लोगों को वह करने की आजादी देता है जो वह करना चाहते हैं, किसी का भी जबरन धर्मांतरण नहीं करवाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें - मुजफ्फरनगर महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, 15 राज्यों के करीब दो लाख किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचे




























































