किसान महापंचायत पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने की इजाजत नहीं, प्रशासन बोला- भगदड़ मच जाएगी

  • मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए नए कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, रविवार को मुजफ्फरनगर में विशाल पंचायत आयोजित हो रही है.
  • इस महापंचायत पर राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी हेलीकॉप्टर से फूल बरसाना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने इजाजत नहीं दी.
  • पुलिस प्रशासन ने कहा- इस पंचायत में लाखों लोगों के आने की संभावना है, हम फूल बरसाने की इजाजत नहीं दे सकते, भगदड़ मच सकती है.
  • प्रशासन ने कहा- शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है, हम नहीं चाहते कि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना हो.
  • जयंत चौधरी ने पंचायत को लेकर कहा- किसान योगी-मोदी सरकार को अपनी शक्ति का एहसास करवाएंगे, जितनी जल्दी कानून वापस ले लें उतना बेहतर रहेगा.
     यह भी पढ़ें - सीबीआई से नाराज सुप्रीम कोर्ट! जज बोले- अब तक कितने मामलों में दिलवाई दोषियों को सजा?