ओवैसी के पोस्टर में अयोध्या के बजाय फैजाबाद, संत बोले- सही जिक्र नहीं तो सभा नहीं

  • अयोध्या दौरे पर पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के स्वागत में लगे पोस्टर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है.
  • दरअसल उन पोस्टरों में जिले का नाम फैजाबाद लिखा गया है जबकि योगी सरकार ने तीन साल पहले ही जिले का नाम अयोध्या कर दिया है.
  • हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने कहा, अयोध्या को फैजाबाद नाम से नहीं पुकारना चाहिए, गलती नहीं सुधारी तो उनकी सभा नहीं होने देंगे.
  • तपस्वी मंदिर के मंहत परमहंस दास ने भी एआईएमआईएम के इस कदम को हिन्दुत्व विरोधी बताया, कहा- फैजाबाद नाम अब मिट चुका है.
  • ओवैसी सात सितंबर को रुदौली में सूफी संत शेख आलम मखदूम जदा की दरगाह पर जाएंगे और वहीं एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे.
     यह भी पढ़ें - सीबीआई से नाराज सुप्रीम कोर्ट! जज बोले- अब तक कितने मामलों में दिलवाई दोषियों को सजा?