कृषि कानून के विरोध में मुजफ्फरनगर में आज हुंकार भरेंगे अन्नदाता, सुरक्षा को लेकर अलर्ट यूपी पुलिस

  • मोदी सरकार द्वारा पास किए गए नए कृषि कानून के विरोध में रविवार को ३०० किसान संगठन यूपी के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत करेंगे.
  • इस महापंचायत में कुल 300 किसान संगठन भागीदारी कर रहे हैं, इतनी भारी भीड़ को देखते हुए यूपी पुसिल सुरक्षा को लेकर अलर्ट पर है.
  • किसानों ने मुजफ्फरनगर में 500 लंगर शुरु किया है, इसके अलावा १०० चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं जो इलाज करेंगे.
  • राकेश टिकैत ने कहा है कि अगर किसानों को पंचायत स्थल पर आने से रोका गया तो वह बैरियर भी तोड़ सकते हैं, क्योंकि ये कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है.
  • अपर पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक रईस अख्तर, एसपी संजीव वाजपेई, एसपी शिवराम यादव के साथ सीओ चमन चावड़ा भी मौजूद रहेंगे.

    यह भी पढ़ें - साध्वी प्रज्ञा ने गौमूत्र को बताया हाई एंटीबायोटिक, कहा- इसे पीने से दूर होती हैं बीमारियां