
झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने पर बोले भाजपा विधायक, हनुमान चालीसा के लिए आवंटित हो कमरा
- झारखंड विधानसभा के भीतर दो मई को नमाज के लिए आवंटित हुए कमरे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है, भाजपा विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है.
- भाजपा नेता विरंची नारायण ने कहा- अगर नमाज पढ़ने के लिए कमरा दिया जा रहा तो हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए भी कमरा आवंटित किया जाए.
- दूसरे भाजपा नेता सीपी सिंह ने कहा- हमें नमाज से परेशानी नहीं है, हमें विधानसभा परिसर में हनुमान मंदिर के लिए जगह दी जाए.
- सीपी सिंह ने कहा- हम सरकार से मंदिर बनाने की मांग नहीं कर रहे हैं, स्पीकर अनुमति दे दें हम अपने पैसे से मंदिर का निर्माण करवा देंगे.
- सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर गहमागहमी साफ देखी जा सकती है, भाजपा झारखंड की हेमंत सरकार पर मुस्लिम हितैषी होने का आरोप लगा रही है.
यह भी पढ़ें - साध्वी प्रज्ञा ने गौमूत्र को बताया हाई एंटीबायोटिक, कहा- इसे पीने से दूर होती हैं बीमारियां




























































