
बंगाल में खाली पड़ी सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, ममता बनर्जी भी लड़ेंगी चुनाव
- कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर होते ही पश्चिम बंगाल की तीन एवं उड़ीसा की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है.
- बंगाल की समसेरगंज, भवानीपुर और जंगीपुर सीटों पर उपचुनाव होगा, 30 सितंबर को मतदान होगा और 3 अक्टूबर को मतगणना होगी.
- इन्हींं तीन सीटों में किसी एक सीट पर ममता बनर्जी भी चुनाव लड़ेंगी, अगर चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं होता तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ता.
- संविधान के अनुसार बिना विधानसभा या विधानपरिषद का सदस्य रहते हुए छह माह से अधिक सीएम नहीं रहा जा सकता, नवंबर में ममता का छह माह पूरा हो जाएगा.
- बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था जहां वह मामूली अंतर से हार गई थी.
यह भी पढ़ें - साध्वी प्रज्ञा ने गौमूत्र को बताया हाई एंटीबायोटिक, कहा- इसे पीने से दूर होती हैं बीमारियां




























































