
मुजफ्फरनगर: किसान पंचायत के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, टिकैत बोले- रोका तो ठीक नहीं होगा
- मुजफ्फरनगर में ५ सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत के लिए सुरक्षा व्यवस्था एकदम दुरुस्त कर ली गई है, कई अफसरों को अलग से बुलाया गया है.
- प्रशासन ने मुजफ्फरनगर और उसके आसपास के जिलो के आईपीएस अधिकारियों को भेजा है, आईजी और एडीजी पूरी व्यवस्था पर निगरानी रखे हुए हैं.
- किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा- बड़ी संख्या में किसान यहां आ रहे हैं, अगर किसी को रोका तो ठीक नहीं होगा क्योंकि ये सरकारी कार्यक्रम नहीं है.
- उन्होंने कहा- हमने वालंटियर्स को भी तैनात किया है, साथ ही 12-14 स्क्रीन लगाई जाएगी जिससे जो भीड़ में नहीं जाना चाहते वो दूर से ही देख लें.
- टिकैत ने साफ कहा कि इस बैठक का चुनाव से कोई मतलब नहीं है, किसान कानून से परेशान है, आज सरकार कृषि कानून वापस ले ले, आंदोलन खत्म हो जाएगा.
यह भी पढ़ें - दिल्ली दंगा : कोर्ट ने ताहिर हुसैन के भाई को किया बरी, कहा- जांच के नाम पर आंख में धूल झोंक रही पुलिस




























































