
आईफोन 12 प्रो के लालच में पुलिसवाले ने लीक की थी अनिल देशमुख की CBI जांच रिपोर्ट
- महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ इस वक्त एंटीलिया केस मामले की जांच चल रही है, पिछले दिनों सीबीआई जांच रिपोर्ट लीक हो गई थी.
- रिपोर्ट लीक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, अभिषेक तिवारी नाम के सब-इंस्पेक्टर ने आईफोन-12 प्रो के बदले रिपोर्ट लीक की थी.
- सीबीआई ने अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है, सूत्रों की माने तो अनिल देशमुख गुट के लोग जांच को प्रभावित करने में लगे हैं.
- सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि अभिषेक देशमुख के वकील के संपर्क में भी था इसलिए वकील को भी गिरफ्तार किया गया है.
- बता दें कि वायरल रिपोर्ट में अनिल देशमुख को निर्दोष बताया गया, उनके खिलाफ लगे आरोपों को निराधार बताया गया था लेकिन अब रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा.
यह भी पढ़ें - दिल्ली दंगा : कोर्ट ने ताहिर हुसैन के भाई को किया बरी, कहा- जांच के नाम पर आंख में धूल झोंक रही पुलिस




























































